{"_id":"66d41af3d36e0f693802dc1a","slug":"roorkee-news-congress-workers-protest-against-demand-for-cbi-inquiry-in-madhopur-case-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: माधोपुर प्रकरण में CBI जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी, हरीश रावत भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: माधोपुर प्रकरण में CBI जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी, हरीश रावत भी पहुंचे
Sun, 01 Sep 2024 01:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:23 PM IST
सार
गोवंश संरक्षण की टीम रुड़की के माधाेपुर गांव में पहुंची थी। इसी दौरान वसीम निवासी सोहलपुर गाड़ा पुलिस को देख कर तालाब में कूद गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
माधोपुर मामले को लेकर कांग्रेसियों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की के माधोपुर में तालाब में कूदकर हुई युवक की माैत के प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज रोशनाबाद में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के विधायकों के अलावा तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह रातभर सड़कों पर रहेंगे और विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Chamoli: गैरसैंण में महारैली...मूल निवास और भू-कानून को लेकर गरजे हजारों लोग, जमकर की नारेबाजी और प्रदर्शन
विज्ञापन
उधर, कांग्रेसियों के धरने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है। भारी संख्या में एसएसपी ऑफिस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos
ये था मामला
बीते शनिवार की रात को गोवंश संरक्षण की टीम रुड़की के माधाेपुर गांव में पहुंची थी। इसी दौरान वसीम निवासी सोहलपुर गाड़ा पुलिस को देख कर तालाब में कूद गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था और जमकर हंगामा किया था।