फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Central team raided Ghee manufacturing factory in bhagwanpur for Five Hours

Roorkee: घी की फैक्टरी में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, पांच घंटे तक की जांच पड़ताल

Mon, 07 Oct 2024 07:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2024 07:41 PM IST
सार

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू वाले प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाने की सूचना पर हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम छापपुर शेर अफगानपुर के निकट घी बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा था।

विज्ञापन
Roorkee News Central team raided Ghee manufacturing factory in bhagwanpur for Five Hours
इसकी फैक्टरी में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर ही सोमवार को केंद्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में जांच करने पहुंच गई। फैक्टरी पहले से ही बंद थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय टीम ने पांच घंटे तक मशीनों में लगे घी के सैंपल लिए और अन्य जांच-पड़ताल की। इसके बाद टीम बिना कोई जानकारी दिए लौट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस दौरान कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया। इससे पहले रविवार को हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस फैक्टरी में छापा मारा था। टीम को फैक्टरी में उत्पादन बंद मिला था। टीम के अधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन को कागजात दिखाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे केंद्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फैक्टरी पहुंच गई। इन दोनों कार्रवाई को तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद के लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी के मामले से जोड़ते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन


Cyber Attack: उत्तराखंड में प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू, चारधाम पंजीकरण साइट भी खोली गई
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित फैक्टरी को घी बनाने का लाइसेंस केंद्र से जारी हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। फैक्टरी में उत्पादन बंद मिला था। अब केंद्र की टीम अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
- आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त एफडीए

कुछ दिन पहले ही तिरुपति बालाजी मंदिर को भेजा गया था घी
- टीम ने फैक्टरी से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया
रुड़की। केंद्रीय केंद्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पांच घंटे तक फैक्टरी में रही और जांच-पड़ताल की। सूत्रों का कहना है कि तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी मिलने की रिपोर्ट सामने आने के कुछ दिन पूर्व ही फैक्टरी से घी की आपूर्ति की गई थी। स्थानीय जांच टीम की रिपोर्ट को संदिग्ध मानते हुए केंद्रीय टीम अब खुद इस मामले में जांच कर रही है।
कंपनी के कागजात समेत फैक्टरी में तैयार हुए घी के भी नमूने लिए जा रहे हैं। कितने दिन पूर्व फैक्टरी में घी बना है, इसकी जांच सबसे अहम मानी जा रही है। क्योंकि फैक्टरी स्वामी का कहना है कि बीते एक महीने से कंपनी में घी बना ही नहीं है। जबकि जांच में सामने आ रहा है कि करीब 20 से 25 दिन पूर्व ही यहां से घी की आपूर्ति हुई थी।

स्थानीय टीम को नहीं किया शामिल
केंद्रीय खाद्य सुरक्षा की टीम ने भगवानपुर पहुंचकर जिस तरह से छापा मारा, इससे लग रहा था कि स्थानीय टीम की जांच रिपोर्ट संदिग्ध मानी जा रही है। क्योंकि स्थानीय खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी इसमें शामिल नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम के आने की उन्हें सूचना है, लेकिन वह हरिद्वार में हैं।
केंद्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्टरी में छापा मारा है। टीम ने जांच के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। केंद्रीय टीम अपने हिसाब से जांच करती है।
- योगेंद्र भंडारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed