फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee news: bsnl exchange burnt due to high voltage

रुड़की : हाईवोल्टेज के चलते बीएसएनल एक्सचेंज जलकर राख, 50 हजार मोबाइल बने शोपीस

Sat, 28 Mar 2020 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Mar 2020 07:39 PM IST
सार

  • हाईवोल्टेज के चलते लगी आग, 1500 लैंडलाइन व ब्राडबैंड ठप, सेवा सुचारु होने में लग सकता है 20 दिन
  • रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा, नारसन, मंगलौर में मोबाइल ठप, पुलिस के सीयूजी नंबरों की घंटी भी बंद

विज्ञापन
roorkee news: bsnl exchange burnt due to high voltage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच शुक्रवार देर रात आग लगने से बीएसएनएल का मलकपुर चुंगी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज जलकर राख हो गया। इससे शहर से देहात तक बीएसएनएल के 50 हजार मोबाइल, 2500 लैंडलाइन व ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए हैं। आग से एक करोड़ रुपये की मशीनें और अन्य सामान जलने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि मोबाइल सेवा तो जल्द बहाल कर ली जाएगी जबकि लैंडलाइन और ब्राडबैंड सेवा सुचारु होने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज के अंडरग्राउंड केबल में
विज्ञापन

तेज वोल्टेज आने से रात करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही बीएसएनएल अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े।

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा एक्सचेंज जलकर राख चुका था। सारी मशीनें जलने से रात में बीएसएनएल के 50 हजार मोबाइल ठप हो गए। इसके अलावा 1500 लैंडलाइन कनेक्शन और ब्राडबैंड भी ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र के लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा, नारसन, मंगलौर में भी बीएसएनएल के लैंडलाइन और मोबाइल फोन ठप पड़ गए। बीएसएनएल के मंडल इंजीनियर विवेक कुमार ने बताया कि पूरा एक्सचेंज जलकर राख हो गया है।

कहीं लापरवाही तो नहीं

आगजनी में बीएसएनएल को 60 लाख से एक करोड़ तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया तक मोबाइल सेवाओं को सुचारु करने का प्रयास जारी है। देर शाम तक मोबाइल सेवा सुचारु होने की उम्मीद है जबकि ब्राडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन ठीक होने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।


अधिकारियों से नहीं हो पाया संपर्क बीएसएनएल एक्सचेंज में आग लगने से पुलिस अधिकारियों के बीएसएनएल के सीयूजी नंबर और अन्य अधिकारियों के फोन नहीं लगे। लोगों ने अधिकारियों के दूसरे निजी कंपनियों के नंबर पर संपर्क साधा। तब लोगों की समस्या का समाधान हो पाया।

करीब छह महीने पहले आवास विकास स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में अंडर ग्राउंड करंट के कारण कनेक्शन के पेयरों का पोस्ट जलकर राख हो गया था। इससे आवास विकास एक्सचेंज से जुड़े करीब 80 कनेक्शन बंद हो गए थे, जो कई दिनों बाद ठीक हो पाए थे, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी सतर्क नहीं हुए।

एक जनवरी से लड़खड़ा रही व्यवस्था

बीएसएनएल रुड़की से एक साथ 34 कर्मचारियों के रिटायर्ड होने के बाद बीएसएनएल की सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। करीब एक सप्ताह से व्यवस्था ठीक हुई थी। अब एक्सचेंज फुंकने से करीब एक माह तक लैंडलाइन कनेक्शन की
घंटी बजनी मुश्किल लग रही है।

दो घरों में आग लगने से लाखों का सामान राख

पौड़ी के बीरोंखाल विकासखंड के ग्राम सिली तल्ली में शुक्रवार रात दो घरों में आग लगने से वहां रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घर के लोगों ने भागकर जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि ईश्वर सिंह पुत्र स्व. धीरेंद्र सिंह गुसाईं और शंभूदयाल पुत्र स्व. गोविंद सिंह गुसाईं के मकान आपस से सटे हुए हैं। शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों ने दूर से मकानों में आग देखी तो शोर मचाया। शोर सुनकर घर के अंदर से लोगों ने भागकर जान बचाई। अग्निकांड में दोनों पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। एसडीएम थलीसैंण अरविंद बिष्ट के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक विनोद रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन लिया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed