फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news: bhagwanpur toll plaza protest still continues

रुड़की : टोल प्लाजा पर फिर हंगामा, क्षेत्र के लोगों ने टैक्स वसूली का विरोध करते हुए किया प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 12:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 29 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Roorkee news: bhagwanpur toll plaza protest still continues

क्षेत्र के लोगों ने भगवानपुर के निकट टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली का विरोध करते हुए मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। लोग धरना देकर बैठ गए। विधायक ममता राकेश ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया था।

विज्ञापन


टोल प्लाजा पर सोमवार को शुल्क वसूली शुरू होते ही बस और ट्रक संचालकों ने विरोध कर दिया था। इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वाहन संचालकों का कहना था कि स्थानीय वाहनों पर शुल्क से छूट होनी चाहिए। साथ ही टोल पर शुल्क वसूली के लिए स्थानीय लोगों को ही बतौर कर्मचारी नियुक्त करना चाहिए।
विज्ञापन


वाहन संचालकों ने कई अन्य मांगें भी रखीं। इस दौरान टोल प्लाजा के मैनेजर ने वार्ता कर सभी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराने का भरोसा दिया। करीब ढाई घंटे बाद शुल्क वसूली का काम शुरू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली देहरादून हाईवे के फोरलेन का काम काफी हद तक पूरा होने के बाद टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश व भाजपा नेता सुबोध राकेश समेत कई लोगों ने काम अधूरा होने के बावजूद टोल प्लाजा शुरू करने का विरोध किया था। 

ये हैं मुख्य मांगें 

- स्थानीय व्यवसायिक वाहनों पर शुल्क में छूट 
- स्थानीय वाहन चालकों को आईकार्ड दिए जाएं
- निजी वाहनों पर शुल्क में माफी दी जाए
- सर्विस रोड का काम पूरा किया जाए 
- मासिक पास में भी 50 प्रतिशत की छूट मिले 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed