{"_id":"5f2e472d5abce22e2d635c92","slug":"roorkee-news-after-beating-wife-husband-gave-teen-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट कर पति ने दिया तीन तलाक, महिला पहुंची कोतवाली, लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मारपीट कर पति ने दिया तीन तलाक, महिला पहुंची कोतवाली, लगाई इंसाफ की गुहार
Sat, 08 Aug 2020 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर अपनी आपबीती सुनाती पीड़ित महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से मारपीट कर एक व्यक्ति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसका मायका बंगड़ी में है, जबकि उसकी ससुराल सहारनपुर में है।
विज्ञापन
विवाहिता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई। ससुराल के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 13 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ पहले तो मारपीट की इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक देने के बाद उसे घर पर ही बंधक बनाकर रखा गया। शुक्रवार को उसका पति और ससुराल वाले उसे उस बंगड़ी गांव के बाहर छोड़ कर चले गए। पीड़िता की दो बेटी हैं, जिसमें से एक बेटी को वह ले गए और छोटी बेटी को महिला के पास ही छोड़ गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली सिविल लाइंस में मामले की तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता का मेडिकल करा रही है।
विज्ञापन