फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: 58 Year old Man Alive Before Funeral and Dead again after some time Unique Story

Roorkee: अर्थी से उठकर अचानक बोलने लगा 'मुर्दा', अंतिम संस्कार में आए लोगों के उड़े होश...और फिर हो गई मौत

Mon, 06 Mar 2023 07:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Mar 2023 07:12 PM IST
सार

दीपक कुमार (58) काफी दिनों से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Roorkee News: 58 Year old Man Alive Before Funeral and Dead again after some time Unique Story
मौत के बाद जिंदा हुआ व्यक्ति, फिर हुई मौत - फोटो : istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजन श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अचानक वो बैठकर बोलने लगा। ग्रामीण को जिंदा देख लोगों के होश उड़ गए। परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए। वहां उक्त व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


Roorkee: अंतिम संस्कार से पहले अचानक 'जिंदा' हो गई 102 साल की 'मृत' वृद्धा, सांसें चलती देख हैरत में पड़े लोग
विज्ञापन


झबरेड़ा कस्बा निवासी दीपक कुमार (58) काफी दिनों से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन के लिए बुला लिया और अर्थी बनाकर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुर्दा' बोला- यह सब तुम क्या कर रहे हो?

आखिरी स्नान कराते समय अचानक दीपक अर्थी से उठ गया और बोला यह सब तुम क्या कर रहे हो। यह नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह घटना झबरेड़ा क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। उधर, परिजनों ने दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed