फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee IIT student dies under suspicious circumstances dead body found hanging

पांच दिन से नहीं उठा रही थी किसी का फोन: रुड़की आईआईटी छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 11 Feb 2024 10:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Feb 2024 10:56 PM IST
सार

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार हैदराबाद के निजामपथ निवासी पार्थवी रुड़की आईआईटी से बायो साइंसेज एंड इंजीनियरिंग विभाग थर्ड ईयर की छात्रा थी।

विज्ञापन
Roorkee IIT student dies under suspicious circumstances dead body found hanging
रुड़की आईआईटी की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की आईआईटी की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी।

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार हैदराबाद के निजामपथ निवासी पार्थवी रुड़की आईआईटी से बायो साइंसेज एंड इंजीनियरिंग विभाग थर्ड ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन से वह डिप्रेशन में चल रही थी और परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर छात्र के परिजनों ने आईआईटी प्रशासन से फोन पर वार्ता की और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसके रूम से दुर्गंध आने पर छात्राओं ने इसकी जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी। सूचना पर आईआईटी प्रशासन ने छात्रा का रूम खुलवाकर देखा तो वह पंखे पर फंदे पर लटकी हुई थी। रविवार शाम को आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। 

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ की घटना की जानकारी ली जा रही है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed