फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Honey Trap News three people including a girl arrested for Money Fraud

Honey Trap: दुष्कर्म का झूठा केस कराने का डर दिखाकर हड़पे लाखों रुपये, युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 07:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2024 07:03 PM IST
सार

Roorkee News:  तीनों ने षड़यंत्र कर पीड़ित को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही तीन लाख रुपये मांग की थी। उन्होंने डर के चलते कुछ रकम दे दी थी थी।

विज्ञापन
Roorkee Honey Trap News three people including a girl arrested for Money Fraud
हनीट्रैप के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रावली महदूद निवासी शौकीन अली ने 30 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक युवती और दो लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी। तीनों ने उन्हें विश्वास में ले लिया था। आरोप था कि इस बीच तीनों ने षड़यंत्र कर उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही तीन लाख रुपये मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने डर के चलते कुछ रकम दे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर कर दी थी लेकिन तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी लोकेशन खंगाल रही थी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस को तीनों की लोकेशन रुड़की के पास मिली थी। पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निशा निवासी नूरी मस्जिद बीसलपुर, थाना बारादरी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल रायपुर थाना, भगवानपुर, राव नौशाद उर्फ गुड्डू निवासी अशोक नगर, ढंढेरा और साहिल कलियर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। साथ ही तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

गैंग में और भी हैं सदस्य
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि इनके गैंग में और भी लोग शामिल हैं। यह गैंग लोगों को अपने जाल में फंसाने के बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली करता है। जांच में यह भी पता चला कि यह गैंग कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली कर चुका है। कुछ लोगों ने इस गैंग की शिकायत भी गोपनीय रूप से की है। ऐसे में पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed