फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: High Court advocates wife jewellery worth crores missing from bank locker

Roorkee: बैंक के लॉकर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता की पत्नी के करोड़ों के जेवर गायब, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Jan 2023 06:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jan 2023 06:37 PM IST
सार

अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को उनके बेटे की सगाई है। इसके चलते वह मंगलवार सुबह बैंक से जेवर निकालने गए थे। वहां पर उन्हें बैंक का लॉकर टूटा मिला।

विज्ञापन
Roorkee: High Court advocates wife jewellery worth crores missing from bank locker
लॉकर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की में हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की पत्नी के बैंक का लॉकर तोड़कर करोड़ों के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारी पर लॉकर तोड़कर जेवर गायब करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उधर , मामले में बैंक प्रबंधक का कहना है कि वह लॉकर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम था। उसे नोटिस देकर लॉकर तोड़ा गया था। लॉकर का सभी सामान सुरक्षित है। वहीं पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


रुड़की के साकेत कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ सिंह नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी आशु सिंह का सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक में लॉकर है। अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को उनके बेटे की सगाई है। इसके चलते वह मंगलवार सुबह बैंक से जेवर निकालने गए थे। वहां पर उन्हें बैंक का लॉकर टूटा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस बाबत बैंक प्रबंधक से जानकारी ली तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं मामले की जानकारी होते ही विधायक प्रदीप बत्रा भी बैंक पहुंच गए। पुलिस ने बैंक प्रबंधक से लॉकर संबंधित जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि यह लॉकर दो लोगों के नाम है। लॉकर चाबी से खुल नहीं रहा था। उन्हें कुछ दिन पहले ही नोटिस दिया गया था। इसके बाद उनके सामने ही लॉकर को तोड़ा गया। लॉकर का सभी सामान सुरक्षित है।

वहीं अधिवक्ता ने बताया कि 1997 से लॉकर उनकी पत्नी के नाम है। लॉकर में करोड़ों के पुश्तैनी और उनके द्वारा खरीदे गए जेवर समेत अन्य कागजात भी रखे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधक और कर्मचारी ने मिलीभगत कर लॉकर को तोड़कर जेवर गायब कर दिए हैं। वह इस संबंध में पुलिस के साथ-साथ कोर्ट भी जाएंगे।

उधर, विधायक प्रदीप बत्रा ने मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की बात कही। सिविल लाइंस कोतवाली के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रदीप तोमर ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बैंक प्रबंधक जिन दो व्यक्तियों के नाम पर लॉकर होने की बात बता रहे हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed