फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Gas agency Firing case: criminal chinu pandit One more Colleague arrested

रुड़की फायरिंग केस: चीनू पंडित का एक और गुर्गा गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार 

Wed, 16 Sep 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Sep 2020 09:21 PM IST
सार

  • गैस गोदाम पर फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद, दो आरोपी अब भी फरार 
  • बिजनौर निवासी आरोपी सद्दाम पहले भी जा चुका है जेल की सलाखों के पीछे

विज्ञापन
Roorkee Gas agency Firing case: criminal chinu pandit One more Colleague arrested
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की गैस एजेंसी के गोदाम में फायरिंग के मामले में फरार चल रहे कुख्यात चीनू पंडित के एक और गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त की गई पिस्तौल भी बरामद हुई है। दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर चल रहे हैं जबकि चीनू के भाई और एक शूटर को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन


नौ सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने सलेमपुर राजपुताना स्थित एकता गैस एजेंसी के गोदाम के ऑफिस में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को गोलीबारी में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें एक रुड़की जेल में हत्या के मामले में बंद कुख्यात चीनू पंडित का भाई मोनू और दूसरा उसका गुर्गा मुकुल त्यागी शामिल था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को तीन और की तलाश थी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भेजी गई टीम ने दिल्ली से इनमें से एक आरोपी सद्दाम निवासी कीरतपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग करने वालों में सद्दाम भी मुख्य रूप से शामिल था। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस को फरार चल रहे दो और आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सद्दाम दिल्ली चला गया था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में रहकर कई तरह के काम करता है। मौका मिलने पर वह अपराध करने से भी नहीं चूकता। पुलिस के अनुसार, इसी वर्ष रुड़की जेल के एक कर्मचारी पर फायरिंग के मामले में भी वह जेल गया था। वहीं, उसकी चीनू पंडित से मुलाकात हुई थी और चीनू ने उसे फायरिंग के लिए तैयार किया था। 


यह था पूरा मामला 
पुलिस का दावा है कि गैस एजेंसी के गोदाम पर फायरिंग जेल में बंद कुख्यात चीनू पंडित के इशारे पर कराई गई थी। पुलिस का दावा है कि चीनू के खिलाफ चल रहे हत्या के एक मुकदमे में गैस एजेंसी का कर्मचारी अश्विनी मुख्य गवाह है। उसी को आतंकित कर गवाही से हटाने के लिए उसने फायरिंग कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed