फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee: firing on sweet businessman

रुड़की: दुकान बंद कर घर लौटते समय मिठाई कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 29 Jan 2020 11:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jan 2020 11:46 PM IST
सार

  • एक गोली पीठ पर लगी तो दूसरी गर्दन के ऊपर, डॉक्टरों ने हायर सेंटर भेजा
  • गोली मारने के ठीक पहले चली गई थी बिजली, सड़क पर पसरा था अंधेरा 

विज्ञापन
roorkee: firing on sweet businessman
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनसान सड़क, अंधेरा और धांय धांय धांय...जी हां!  मिठाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को बुधवार देर शाम उस वक्त गोली मारी दी गई, जब वे दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहे थे। पीठ पर लगी गोली अंदर तक धंस गई जबकि गर्दन के ऊपर की गोली बाहर की ओर फंस गई।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। मौके पर जमा भीड़ ने उन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों गोली तो निकाल दी, लेकिन बताया जा रहा है कि गोली लगने से पीठ की नस डैमेज हुई है। व्यक्ति को गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया गया है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामपाल कश्यप (55) की आदर्श नगर कॉलोनी में मिठाई की काफी पुरानी दुकान है। रामपाल कश्यप रोजाना की तरह बुधवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर पैदल ही घर लौट रहे थे। अभी वह चौराहे पर ही पहुंचे थे कि किसी ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं, रामपाल खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। एक गोली उनकी पीठ पर लगी तो दूसरी गर्दन के ऊपर।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर पहले ही बिजली चली गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय गोली चली, उससे थोड़ी देर पहले ही बिजली चली गई थी और सड़क पर अंधेरा था। लिहाजा किसी ने बदमाशों को गोली मारते और भागते नहीं देखा। तत्काल मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और रामपाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां डॉक्टरों ने शरीर से दोनों गोलियां निकाली, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अस्पताल पहुंचे एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने रामपाल कश्यप से घटना की जानकारी ली। एसपी देहात सिंह ने बताया कि परिवार के साथ किसी की पुरानी रंजिश की जानकारी मिली है। इसके आधार पर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

गनीमत रही कि एक फायर मिस हो गया

बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ जाहिर होता है कि वे पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उनकी मंशा किसी भी कीमत पर रामपाल को मौत के घाट उतारने की थी। बदमाशों ने रामपाल को मौके पर ही मौत के घाट उतारने के लिए तीन गोलियां दागीं, लेकिन गनीमत रही कि एक गोली मिस हो गई और दो गोली रामपाल को लगी। मिस हुई गोली का खोखा घटनास्थल से बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed