रुड़कीः पिता ने ही अपने बेटे पर लगाया मां पर बुरी नजर रखने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर एक युवक ने पुलिस से बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि कुछ साल पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। कुछ दिनों बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी पहली पत्नी का बेटा शादीशुदा है। आरोप है कि वह अपनी सौतेली मां पर बुरी नजर रखता है।
नशे में छेड़छाड़ भी करता है आरोपी
आरोप है कि वह नशे में छेड़छाड़ भी करता है। विरोध करने पर गालीगलौज और घर से निकालने की धमकी देता है। रविवार रात भी वह शराब पीकर आया और उसकी पत्नी को बुरी नीयत से दबोच लिया।
विरोध करने पर उसने हमला कर घायल कर दिया। साथ ही धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।