फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Farmers opened front to pay cane dues, sit on indefinite strike

रुड़कीः गन्ने के बकाया भुगतान के लिए किसानों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Fri, 06 Sep 2019 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Roorkee: Farmers opened front to pay cane dues, sit on indefinite strike
फाइल फोटो

गन्ने के बकाया भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके गन्ने का पाई पाई भुगतान नहीं हो जाता, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारी क्षेत्र में जनसंपर्क कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे थे। किसानों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे लगभग 50 किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल के भुगतान की स्थिति बेहद खराब

किसानों का कहना था कि इकबालपुर शुगर मिल के भुगतान की स्थिति बेहद खराब है। इससे किसानों के सामने भुखमरी के हालात हो गए हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार किसानों की पीड़ा समझने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन चीनी नीलामी का झूठा ढिंढोरा पीटकर किसानों को भ्रमित कर रही है।

किसानों ने लिब्बरहेड़ी शुगर मिल से भी भुगतान जारी कराने की मांग की। यूनियन के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों के भुगतान की पाई पाई नहीं मिल जाती, धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान, अवधेश राठी, अमित, सनोज, शिवकांत, प्रवीण, निशांत, सतपाल, गिरवर सिंह, रामकुमार, सोनित, आकाश, सुधीर, ब्रजपाल सिंह, अजय, प्रहलाद सिंह, टोनी, कुलदीप हरजोली, प्रह्लाद सिंह, अमर सिंह, संदीप, कोविंद्र, जितेंद्र, लीलू, देवेंद्र, रोहित, मोनू, सूरज आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed