{"_id":"5f47e31e8ebc3e4ae354ad4f","slug":"roorkee-fake-facebook-account-created-in-name-of-sp-dehat-case-filed-against-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: एसपी देहात के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: एसपी देहात के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 27 Aug 2020 10:16 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एसपी देहात के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एसपी देहात ने फेसबुक से भी शिकायत की है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात एसके सिंह के नाम से साइबर ठगों ने बुधवार को फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया था। साथ ही परिचितों को मैसेंजर से मैसेज कर दोस्त की बेटी के बीमार होने का बहाना बनाकर ठगी की कोशिश की थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी एसपी देहात को हुई तो उन्होंने फेसबुक पर अपनी फर्जी आईडी बनाने की सूचना दी थी। साथ ही उनके नाम पर किसी को भी पैसा नहीं देने को कहा था। बुधवार देर रात एसएसआई प्रदीप कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर सेल भी अपने स्तर से जांच कर रही है। वहीं, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि इस मामले में फेसबुक से भी लिखित में शिकायत कर जानकारी मांगी गई है।
वीडियो कॉल के जरिये दर्ज हुए बयान
विवेचक एवं कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले में एसपी देहात एसके सिंह के बयान दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसपी देहात को कोरोना होने पर वीडियो काल के जरिये उनके बयान दर्ज किए गए हैं।