{"_id":"5942e7dc4f1c1bdf5e8b47a7","slug":"roorkee-deoband-special-rail-project-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की-देवबंद स्पेशल रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी, जानें क्या होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की-देवबंद स्पेशल रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी, जानें क्या होगा खास
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से ठंडे बस्ते में पडे़ रुड़की-देवबंद विशेष रेल मार्ग परियोजना प्रस्ताव पर आखिरकार राज्य सरकार के प्रयास फलीभूत हो गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 किमी के इस विशेष रेल मार्ग को मंजूरी दे दी गई। इस परियोजना के पूरा होने के बाद देहरादून-दिल्ली का सफर दो घंटे कम हो जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस परियोजना को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस परियोजना पर फैसला लेने की मांग की थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दून और दिल्ली का रेल सफर न सिर्फ कम हो जाएगा, बल्कि इस मार्ग के पूरा होने के बाद चार धाम रेल यात्रा की राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
इस रेल परियोजना के चलते चीन सीमा तक सामरिक दृष्टिकोण से पहुंच भी सुगम होगी। इस हाई लेवल बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव रामास्वामी सहित, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, वित्त सचिव और यूपी के मुख्य सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन