फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Taxi driver shot dead accused throwing dead body in a sugarcane field

Roorkee Crime: यूपी के टैक्सी चालक की सीने में गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में शव फेंककर फरार हुए आरोपी

Sun, 21 Jul 2024 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

Roorkee Crime News: कुछ लोगों ने हरिद्वार आने के लिए टैक्सी ऑनलाइन बुक की थी। दिल्ली से यह लोग टैक्सी में सवार होकर निकले थे। रविवार की सुबह ड्राइवर का शव खेत में पड़ा मिला।  

विज्ञापन
Roorkee Crime Taxi driver shot dead accused throwing dead body in a sugarcane field
टैक्सी चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में एक निजी कंपनी के टैक्सी चालक की रविवार को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चालक के सीने के आर-पार हो गई। आरोपियों ने उसका शव थिथौला गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। टैक्सी रुड़की-मंगलौर रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। आपियों ने दिल्ली से हरिद्वार आने के लिए टैक्सी बुक की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चंद्रपाल (24) निवासी ग्राम खदेवरा थाना हरियावा, जिला हरदोई, उत्तरप्रदेश एक टैक्सी कंपनी का चालक है। कुछ लोगों ने हरिद्वार आने के लिए उसकी टैक्सी ऑनलाइन बुक की थी। दिल्ली से यह लोग टैक्सी में सवार होकर निकले थे। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव के पास गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के सीने से खून बह रहा था।
विज्ञापन


शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास मोबाइल मिला। जिसकी लोकेशन खुली हुई थी। मोबाइल से पता चला कि वह एक कंपनी की टैक्सी का चालक है। माेबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त चंद्रपाल के रूप में हुई। शव को देखने पर पता चला कि उसके सीने में गोली लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: बाबा के दर्शन को निकले थे, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे शव, दर्दनाक तस्वीरें

पुलिस को मृतक के शव के पास एक रस्सी भी पड़ी मिली। छानबीन में पता चला कि टैक्सी गायब है। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को रुड़की-मंगलौर मार्ग पर सड़क किनारे से लावारिस हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

 प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि चालक का मोबाइल भी उसके पास मिला है। साथ ही टैक्सी भी बरामद हुई है। ऐसे में लूटपाट नहीं लग रही। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed