फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News STF caught an accountant absconding for 17 years in Piran Kaliyar Fraud Case

Roorkee: एसटीएफ ने 17 साल से फरार 25 हजार के इनामी लेखाकार को दबोचा, पिरान कलियर दरगाह में किया था घोटाला

Mon, 15 Jul 2024 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 08:09 PM IST
सार

Roorkee Crime News: वर्ष 2007 में जमाल खान निवासी बजोडी टोली, थाना गंज, रामपुर, उत्तरप्रदेश लेखाकार के पद पर तैनात था। उस दौरान लेखाकार ने दरगाह शरीफ में करीब 1.25 करोड़ का घोटाला किया था।

विज्ञापन
Roorkee Crime News STF caught an accountant absconding for 17 years in Piran Kaliyar Fraud Case
रुड़की में एसटीएफ ने आरोपी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ की टीम ने पिरान कलियर दरगाह शरीफ के पूर्व लेखाकार और 25 हजार के इनामी आरोपी को रामपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। दरगाह शरीफ में करीब 1.25 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में वह 17 साल से फरार चल रहा था। जिसकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में वर्ष 2007 में जमाल खान निवासी बजोडी टोली, थाना गंज, रामपुर, उत्तरप्रदेश लेखाकार के पद पर तैनात था। उस दौरान लेखाकार ने दरगाह शरीफ में करीब 1.25 करोड़ का घोटाला किया था।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद दरगाह प्रशासन ने 17 जुलाई 2007 को उसके खिलाफ कोतवाली सिविललाइंस में मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान कलियर क्षेत्र सिविललाइंस कोतवाली रुड़की के अधीन था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roorkee:  मंगलौर में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की रैली के दौरान पथराव, कई लोग घायल

पुलिस की टीम उसे लगातार तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद फरार चल रहे जमाल खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद देहरादून एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लग गई। एसटीएफ को उसकी लोकेशन जोडी टोली, थाना गंज, रामपुर, उत्तर प्रदेश में होने की मिली थी।

इसके बाद एसटीएफ की टीम में शामिल निरीक्षक अब्दुल कलाम, एसआई यादवेंद्र बाजवा, विद्या दत्त जोशी, संजय मल्होत्रा, संजय कुमार, महेंद्र नेगी आदि की टीम रामपुर रवाना हुई। टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को एसटीएफ की टीम ने उसे रुड़की कोतवाली में दाखिल कर दिया। जहां से उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed