{"_id":"67b6c55efa36a4f0e1030bac","slug":"roorkee-crime-news-murder-young-man-stabbed-to-death-body-found-in-dustbin-at-crematorium-uttarakhand-news-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: मंगलौर में 26 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, श्मशान घाट के कूड़ेदान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: मंगलौर में 26 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, श्मशान घाट के कूड़ेदान में मिला शव
Thu, 20 Feb 2025 12:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:05 PM IST
सार
26 साल के एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। युवक का शव शमशान घाट के पास कूड़ेदान मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन गांव में श्मशान घाट के कूड़ादान में एक युवक का शव मिला है। युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार ( 26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पति ने बेदर्दी से पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद की जान लेने की भी कोशिश, बिलखते रहे बच्चे
विज्ञापन
शाम से ही अमित कुमार गायब हो गया था। मौके पर खून भी बिखरा पड़ा है। सूचना पाकर एसपी देहात एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम भरकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक की हत्या के मामले की जांच की जा रही है।