फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News: Father died during fight with son over stopping drug abuse

Roorkee: नशा करने से रोकने पर हुआ पिता और बेटे का झगड़ा, मारपीट में पिता की मौत, बेटा फरार

Sun, 30 Apr 2023 05:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 05:09 PM IST
सार

रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि रामपाल की घर में उसके बेटे ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार रामपाल के सिर से खून बह रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Roorkee Crime News: Father died during  fight with son over stopping drug abuse
पिता और बेटे के झगड़े में पिता की मौत - फोटो : istock

विस्तार

रुड़की के मोहनपुरा लक्ष्मीनगर में पुत्र के साथ हुए विवाद में पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा नशा करता था और इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें पिता के फर्श पर गिरकर सिर से खून बहने के चलते मौत हो गई। घटना के समय घर में बेटे के साथ उसके कुछ दोस्त एक युवती भी थी। जो सभी घटना के बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर काॅलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ लक्ष्मीनगर में रह रहे थे। रामपाल की पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। बताया गया है कि रामपाल अक्सर योगेंद्र को नशा करने से रोकते थे।
विज्ञापन


इसको लेकर आए दिन रामपाल का अपने बेटे से विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि रामपाल की घर में उसके बेटे ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार रामपाल के सिर से खून बह रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके हाथ और चेेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि सुबह रामपाल के छोटे बेटे के कुछ दोस्त जिनमें एक युवती भी शामिल थी घर पर आए थे। इसी दौरान पिता से बेटे का विवाद हुआ। झगड़े के दौरान रामपाल नीचे गिर गए और उनका सिर फर्श से टकरा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस फरार बेटे की तलाश कर रही है। साथ ही घर पर आए उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मृतक के बड़े बेटे को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed