फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News: Case of Murder of lover father Police arrested Three murder accused

Roorkee Crime: लव मैरिज से नाराज होने पर प्रेमी के पिता की हत्या का मामला, फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 04:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2024 04:56 PM IST
सार

Roorkee Crime News: बीते दिनों एक युवक और युवती ने घर से फरार होकर शादी कर ली थी। जिसके बाद आरोप लगा कि युवती के परिजनों ने युवक के पिता की पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Roorkee Crime News: Case of Murder of lover father Police arrested Three murder accused
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में लव मैरिज से नाराज युवती के परिवार द्वारा युवक के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


सहारनपुर के थाना नागल के गांव पिरड़ निवासी अंकित कुमार ने पांच मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई गोपी का तांशीपुर, मंगलौर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार मई को दोनों ने घर से फरार होकर शादी कर ली थी और कहीं चले गए थे।
विज्ञापन


पांच मई को युवती के परिजन पुरकाजी से उसके पिता पूरण और मौसी के लड़के मनजीत को दोनों की तलाश करने के बहाने लेकर गए थे। आरोप लगाया था कि नारसन के पास सकौती मार्ग पर युवती के परिजनों ने पिता पूरण और मौसी के बेटे मनजीत की पिटाई कर दी थी। जिसमें पूरण की मौत हो गई थी। मनजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विजिलेंस ने UPCL के दो लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मांगे थे पांच हजार रुपये

साथ ही तहरीर के आधार पर युवती के भाई राजन, हरिओम और चचेरे भाई सतबीर उर्फ गुड्डू निवासी गांव तांशीपुर और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात राजन, हरिओम और सतबीर उर्फ गुड्डू को मंगलौर के पास पुराने गंगनहर पुल से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवक के नशे के शौक से रिश्ता नहीं था स्वीकार
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोपी के परिजन रिश्ता लेकर युवती के घर आए थे। लेकिन गोपी के नशे के शौक की जानकारी होने पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। इस पर गोपी और युवती घर से फरार हो गए थे। जिसे लेकर युवती के परिजनों में गोपी और उसके परिवार के प्रति गुस्सा था। गुस्से में आकर ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed