फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Girl Student accused three youths of kidnapping and group Misdeed

Roorkee: छात्रा ने तीन युवकों पर लगाया अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती

Fri, 11 Oct 2024 06:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

Roorkee Crime News: छात्रा ने बताया कि वह सोमवार को पैदल ही स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह घर से कुछ आगे पहुंची तो एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा डालकर बाग ले गए।
 

विज्ञापन
Roorkee Crime Girl Student accused three youths of kidnapping and group Misdeed
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में स्कूली छात्रा ने तीन युवकों पर कार में अपहरण कर बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंगलौर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग कस्बे में ही 12वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह सोमवार को पैदल ही स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह घर से कुछ आगे पहुंची तो मोहल्ले के ही एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक कार में डाल दिया। कार में डालकर युवक उसे लंढौरा रोड स्थित एक बाग में ले गए। आरोप लगाया कि वहां पर बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


Vikasnagar: उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद आरोपी उसे कस्बा पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed