{"_id":"6a3eca334169117dd70a3927","slug":"roorkee-commotion-during-muharram-mourning-procession-man-hurls-bricks-and-stones-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: मोहर्रम पर मातमी जुलूस के दौरान बवाल; टोडा गांव में व्यक्ति ने फेंके ईंट-पत्थर, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: मोहर्रम पर मातमी जुलूस के दौरान बवाल; टोडा गांव में व्यक्ति ने फेंके ईंट-पत्थर, मची अफरा-तफरी
Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
सार
टोडा गांव के रामलीला ग्राउंड में मोहर्रम का जुलूस पहुंचा तो वहां किसी व्यक्ति ने जुलूस की तरफ पत्थर फेंक दिए जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर मुस्ताहकम में मोहर्रम के दौरान एक ने ईंट-पत्थर फेंक दिए जिससे बवाल खड़ा हो गया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन
मोहर्रम के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को दिनभर मातमी जुलूस निकाल रहे थे। रात नौ बजे टोडा गांव के रामलीला ग्राउंड में जुलूस पहुंचा और मुस्लिम समुदाय के लोग मातमी प्रदर्शन करने लगे। यह क्षेत्र हिंदू बाहुल्य है इसलिए संवेदनशील भी है। इसी जगह पर किसी व्यक्ति ने जुलूस की तरफ पत्थर फेंक दिए जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Muharram: हरिद्वार में हर तरफ गूंजी 'या हुसैन, या हसन' की सदाएं, शहर से देहात तक एहतराम के साथ निकाले ताजिये
विज्ञापन
लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंची और स्थिति को संभाला। खबर लिखे जाने तक भारी पुलिस फोर्स मौके पर पर मौजूद था।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने शराब पी हुई थी और उसने ईंट जुलूस की तरफ फेंक दी। इसके बाद अफरा-तफरी हुई और तनावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश की गई। समय रहते भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।