फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: CM Pushkar singh Dhami said special verification drive will run soon for population imbalance

जनसंख्या असंतुलन: सीएम बोले, उत्तराखंड के स्वरूप को बदलने की साजिश हो रही, चलाएंगे विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव

Sun, 09 Apr 2023 11:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:23 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के मामले को लेकर सरकार गंभीर है और जल्द ही स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Roorkee: CM Pushkar singh Dhami said special verification drive will run soon for population imbalance
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को बदलने की साजिश हो रही है, जिसे किसी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जनसंख्या असंतुलन के मामले को लेकर सरकार गंभीर है और जल्द ही स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जाएगी।

विज्ञापन


सीएम धामी ने उपरोक्त बात रविवार को रुड़की में रजवाड़ा फार्म हाउस में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में कही। कहा कि किसान मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। कहा कि आज कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के साथ किसान को तकनीकी रूप से सक्षम और बाजार की नब्ज पकड़ने वाला बनाया जा रहा है। ऑर्गेनिक फार्मिंग में भारत एक बड़े ग्लोबल प्लेयर के रूप में सामने आया है और जैविक खेती का दायरा देश में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


Haridwar: सीएम धामी बोले- जोशीमठ चारधाम यात्रा के लिए तैयार, पिछले साल का आंकड़ा होगा पार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कई किसान जड़ी-बूटी और फूलों की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। राज्य में पहले कुल डेढ़ सौ हेक्टेयर में ही फूलों की खेती होती थी। जिसका एरिया अब बढ़कर 1600 हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा कि खेती में छोटे किसानों के लिए कम से कम जोखिम हो। कहा कि राज्य सरकार की ओर से सहकारिता के माध्यम से किसानों को शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि के बजट को बढ़ाने का काम किया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसानों को लेकर विपक्ष जो राजनीति कर रहा, उसे कार्यकर्ताओं को बेनकाब करना होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश प्रभारी खिलेंद्र, विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र चौधरी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर अक्षय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रदेश महामंत्री सागर गोयल, अभिषेक चंद्रा, मंडी समिति चेयरमैन भीम सिंह, आदेश सैनी, चौधरी धीर सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएम ने आर्गेनिक गुड़ के स्टाल को सराहा
किसानों की ओर से कृषि उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। सीएम ने किसानों की ओर से लाए गए बैलों पर तिलक लगाया। इसके बाद किसानों की ओर से लगाए गए आर्गेनिक गुड़ के स्टॉल को मुख्यमंत्री ने काफी देर तक देखा और इसकी सराहना की।

बारिश से हुए नुकसान को अनुदान देने की मांग
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने पत्र सौंपकर बताया कि 28 से 31 मार्च तक लगातार हुई बारिश से गेहूं, सरसों, एवं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को अनुदान दिलाने की मांग की।

किसानों के साथ जोड़ा रिश्ता
सीएम ने संबोधन के जरिए खुद को किसानों से भी जोड़ा। बताया कि वे बचपन से खेती करते आए हैं और खुद के किसान होने पर गर्व है। बताया कि पिछले दिनों टिहरी के एक गांव में भी पॉवर टीलर चलाकर जुताई भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed