फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Case Filed on 250 People for stone pelting and sabotage on army

रुड़की: सेना पर पथराव और तोड़फोड़ मामले में 250 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Dec 2020 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 09:40 PM IST
सार

  • रास्ते के विवाद में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शनिवार किया था बवाल
  • किसान नेता और एक ग्राम प्रधान समेत ढाई सौ ग्रामीणों पर मुकदमा 

विज्ञापन
Roorkee: Case Filed on 250 People for stone pelting and sabotage on army
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सैन्य क्षेत्र का गेट तोड़ने, पथराव करने और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने किसान नेता, ग्राम प्रधान समेत करीब 250 ग्रामीणों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस वीडियो के जरिए हमलावरों को चिह्नित कर रही है। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने सेना के जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भंगेड़ी में रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे थे।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। शनिवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण सेना के गेट पर जा पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों ने गेट तोड़ दिया और सैन्य क्षेत्र में घुस गए। ग्रामीणों ने सेना के जवानों पर पथराव करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि ग्रामीणों ने जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकारकर भीड़ को भगाया।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि पथराव में दस से अधिक जवान भी घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले में बंगाल इंजीनियरिंग एंड सेंटर रुड़की के जीएफओ हरेंद्र सिंह रौतेला ने तहरीर दी थी। इसके आधार पर भारतीय किसान यूनियन (रोड़ गुट)  के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह, जावेद निवासी बेलड़ी, ग्राम प्रधान गफ्फार और वाजिद निवासी रुड़की को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने गड्ढा खोदकर रास्ता किया बंद

ग्रामीणों की ओर से तोड़फोड़ और पथराव करने के बाद सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले भंगेड़ी के रास्ते को सेना ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। जवानों ने रास्ता बंद करने के लिए दस फीट गहरा गड्ढा खोद दिया है। अब इस रास्ते से आवाजाही पूरी तरह बंद है। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा बवाल किया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो से हमलावरों की पहचान
शनिवार देर रात ग्रामीणों की ओर से किए गए बवाल का सेना के जवानों ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। उन्होंने वीडियो पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों को चिह्नित कर रही है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। कई ग्रामीण घरों से फरार होकर रिश्तेदारी में पहुंच गए हैं।

इंस्पेक्टर की सूझबूझ से बचा बड़ा बवाल
भंगेड़ी गांव के रास्ते पर बवाल की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के अधिकारियों और जवानों को गेट से बाहर नहीं निकलने की अपील की। साथ ही आक्रोशित सेना के जवानों को शांत किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि अब ग्रामीण कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों को भी चेतावनी दी कि अगर कुछ किया तो पुलिस सख्ती करेगी। इस तरह इंस्पेक्टर की सूझबूझ से बड़ा बवाल होने से बच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed