फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee: army close road duw to corona, villagers got angry, four injured, case filed on 700 unknown accused

रुड़की : कोरोना के कारण रास्ता बंद किए जाने पर हुए विवाद में 32 नामजद और 700 अज्ञात पर केस

Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
सार

  • सेना और ग्रामीणों की ओर से दी गई चार अलग-अलग तहरीर पर दर्ज हुए केस
  • बृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद में सेना और ग्रामीणों में हुआ था पथराव

विज्ञापन
roorkee: army close road duw to corona, villagers got angry, four injured, case filed on 700 unknown accused
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद मामले में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने लॉकडाउन और धारा 144 का उलंघन करने के आरोप में 25 नामजद और 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सेना की ओर से अलग-अलग तहरीर पर दो मुकदमे ग्रामीणों पर दर्ज हुए हैं, जिसमें सात नामजद और 500 अज्ञात हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर सेना के चार जवानों समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को रास्ता बंद करने को लेकर टोडा कल्याणपुर के ग्रामीणों एवं सेना के बीच विवाद हो गया था दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। इस घटना में छह ग्रामीणों को चोटें आई थी। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कर बैठक करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेना अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आगे मामले से अवगत करवाने का आश्वासन दिया था।

दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज

देर शाम दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से भी ग्रामीणों पर लॉकडाउन और 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।


सिविल लाइंस कोतवाली के एसआई संजय नेगी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रवेश पुत्र सुल्तान, शमशाद पुत्र नूर हसन, जोनी पुत्र अमर सिंह, बलराम पुत्र सुखराम निवासीगण ग्राम खटका समेत 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


वहीं सेना की ओर से सूबेदार ध्यान सिंह की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, आपदा प्रबंधन एवं तोड़फोड़ आदि धाराओं में शमशाद अली, सौरव कुमार, साबिर, मनोज कुमार, प्रवेश निवासीगण ग्राम टोडा कल्याणपुर, भूतपूर्व सूबेदार बचन सिंह नेगी, प्रभाकरण निवासी नंदा कॉलोनी समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर  इन्हीं धाराओं में सेना की ओर से नायब सूबेदार अशोक कुमार की तहरीर पर 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टोडा कल्याणपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शमशाद की तहरीर पर सूबेदार ध्यान सिंह, हवलदार युद्धवीर, नायक विपिन ठाकुर, प्रताप आदि समेत 200 अज्ञात सेना के जवानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी सिविल लाइंस अमरजीत सिंह ने बताया कि चार अलग-अलग तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed