फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rohtan Eleven team fell in front of Mukki Eleven

Dehradun News: मुक्की इलेवन के सामने ढेर हुई रोहतान इलेवन की टीम

Wed, 12 Feb 2025 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Rohtan Eleven team fell in front of Mukki Eleven
सेलाकुई। हरिपुर खेड़ा के बावन बीघा मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मुक्की इलेवन की टीम ने रोहतान इलेवन को करारी शिकस्त दी। सेलाकुई क्रिकेट समिति के माध्यम से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मुक्की इलेवन और रोहतान इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता बिलेंद्र सिंह नेगी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुक्की इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रोहतान इलेवन के खिलाड़ी मुक्की इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पाए। जिसके चलते रोहतान इलेवन की टीम 50 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पहाड़ी इलेवन और रोहतान इलेवन के बीच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ी इलेवन टीम ने 12 ओवर में 45 रन बनाए। लक्ष्य का मुकाबला करने उतरी रोहतन इलेवन के खिलाड़ियों ने मात्र दो ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया। इस दौरान सैन सिंह रावत, सुनील नेगी, दशरथ बिष्ट, जमन सिंह रावत, विजेंद्र नेगी, अनूप रावत, भूपेंद्र चौहान, देव नेगी, जीत रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed