{"_id":"5c7801a3bdec222ee07386f9","slug":"rock-broken-on-joshimath-malari-highway-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलधार के पास टूटी चट्टान, जोशीमठ-मलारी हाईवे छह मीटर तक ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलधार के पास टूटी चट्टान, जोशीमठ-मलारी हाईवे छह मीटर तक ध्वस्त
Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
टूटी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलधार के पास अचानक चट्टान टूटने से जोशीमठ-मलारी हाईवे छह मीटर तक ध्वस्त हो गया है। अब सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही सेना की आवाजाही भी ठप हो गई है। हाईवे बंद होने से मनोटी गांव से लाता गांव जा रही बरात भी करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर गंतव्य को गई।
विज्ञापन
गुरुवार को अचानक अपराह्न तीन बजे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार के पास चट्टान गिर गई और हाईवे छह मीटर तक ध्वस्त हो गया। 25 फरवरी को भी रैणी गांव के समीप चट्टान टूटने से एक दिन हाईवे बंद हो गया था। हाईवे ध्वस्त होने से सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही सेना की आवाजाही भी ठप हो गई है। वहीं मनोटी गांव से लाता गांव जा रही बरात को भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
तोलमा गांव के ग्रामीण प्रेम सिंह बुटोला ने बताया कि सलधार में चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आए हैं। हाईवे ध्वस्त होने की सूचना पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी और मजदूर मौके पर पहुंचे और हाईवे खोलने का काम शुरू किया। इधर, बीआरओ के मेजर अमित चतुर्वेदी का कहना है कि हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया है। हाईवे खोलने के बाद इसका सुधारीकरण किया जाएगा। शुक्रवार तक हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन