फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rock broken in Rishikesh-Gangotri National Highway

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी दरकी, भारी मलबा आने से यातायात बाधित

Thu, 19 Dec 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Dec 2019 08:46 AM IST
सार

  • पहाड़ कटिंग का मलबा गिरने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद
  • पुलिस ने छोटे वाहनों की बाईपास पीटीसी मार्ग से की आवाजाही
  • बड़े वाहनों को भद्रकाली में ही रोका

विज्ञापन
rock broken in Rishikesh-Gangotri National Highway
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप ऑल वेदर परियोजना निर्माण के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे व बोल्डर से बुधवार दोपहर एक बजे से बंद है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस प्रशासन ने छोटे वाहनों की आवाजाही बाईपास पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) मार्ग से करवाई, लेकिन बड़े वाहन अभी भी हाईवे के दोनों ओर फंसे हुए हैं। वहीं अब पुलिस ने ऋषिकेश से चंबा, नई टिहरी आने वाले बड़े वाहनों को पुलिस ने भद्रकाली में ही रोक दिया है।
विज्ञापन

 

बड़े वाहनों को भद्रकाली में ही रोका

ऑल वेदर परियोजना के तहत इन दिनों ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर और आगराखाल के बीच पहाड़ कटान का कार्य चल रहा है। बुधवार को जेसीबी से नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप पहाड़ कटिंग का कार्य चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर गिर गया, जिससे हाईवे बंद हो गया।

करीब एक घंटे बाद दोपहर दो बजे पुलिस ने छोटे वाहनों की बाईपास पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के रास्ते आवाजाही की, लेकिन बड़े वाहन समाचार लिखे जाने तक भी फंसे रहे। पुरानी चुंगी के समीप वाहनों की बढ़ती संख्या और वहां जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने ऋषिकेश से चंबा और नई टिहरी की ओर आ रहे सभी बड़े वाहनों को भद्रकाली में ही रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed