फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun Breaking Uttarakhand news president Visit

Dehradun: महामहिम शहर में, दिनदहाड़े रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में बदमाशों ने डाला डाका, पुलिस को नहीं लगी भनक

Thu, 09 Nov 2023 02:35 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Nov 2023 02:35 PM IST
सार

फिल्मी स्टाइल में पहुंचे बदमाशों ने देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम को लूट लिया। घटना के बाद से शहर में हड़कंप मचा है। हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

विज्ञापन
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun Breaking Uttarakhand news president Visit
देहरादून राजपुर रोड पर रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस पर हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के पहरे के बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा हो गया। बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों और चार ग्राहकों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और 20 करोड़ से ज्यादा के हीरे, सोने, चांदी के जेवरात लूट लिए। बेखौफ बदमाशों ने वहां इत्मिनान से 25 मिनट तक लूटपाट की फिर भरे बाजार दो बाइक से भाग गए। पुलिस ने जब तक नाकेबंदी की, तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से बहुत दूर निकल गए। बदमाशों की तलाश में एसएसपी ने चार टीमें गठित की हैं। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइकें बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन


राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने रिलायंस ज्वेल्स नाम से शोरूम है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक को जाने वाली व्यस्त गली है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा ही रहे थे, मौके पर पहले से चार ग्राहक थे। करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये भी ग्राहक हैं, उन्होंने नमस्कार किया। गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ लिख रहे थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, भाषण की इन खास बातों से जीता दिल


इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के हाथ प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से बांध दिए। सभी को रिसेप्शन काउंटर के पास नीचे बैठा दिया। इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कहा।

घबराई कर्मचारियों ने अलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया। एक बदमाश बाहर खड़ा शोरूम के आसपास की हरकतों पर नजर रख रहा था। तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाशों ने वहां लूटपाट की और सारे जेवरात बैग में भरकर भाग निकले। इसके बाद महिला कर्मियों ने गार्ड और अन्य कर्मचारियों को रसोई से बाहर निकाला और मैनेजर व पुलिस को सूचना दी। 11.20 बजे पुलिस पहुंची।

सीएम नाराज, सभी वरिष्ठ अफसर तलब
राजधानी में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अंशुमन, आईजी गढ़वाल सहित एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को अपने कार्यालय में तलब किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक लूट की वारदात से नाराज सीएम कुछ अफसरों के खिलाफ सख्त एक्शन भी ले सकते हैं।

मुकदमा दर्ज
रिलायंस ज्वेल्स शोरूम के मैनेजर सौरभ अग्रवाल की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है। बताया गया है कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर डकैती की धारा में केस दर्ज किया गया है।

घटना हमारे लिए चुनौती जल्द खुलासा करेंगे
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शोरूम से फिंगर प्रिंट्स आदि जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। चार टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई हैं। इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। 
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed