{"_id":"33e6376ef1fa22321f2034bd24aca3d3","slug":"robbery-in-jewellery-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकान की 'साफ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकान की 'साफ'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Mar 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की मच्छी बाजार में नाले के रास्ते ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोरों ने पहले दुकान से लगते हुए नाले का पुश्ता तोड़ा फिर दुकान का फर्श। दुकान में घुसने के लिए की गई खुदाई करीब साढ़े तीन फिट लंबी और दो फिट चौड़ी है। इससे इस बात की आशंका है कि चोरी में बच्चे की मदद ली गई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी रोजाना गहने घर ले जाता था, इसीलिए चोरों के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लग पाया।
मच्छी बाजार में काली मंदिर के सामने लूनिया मुहल्ला निवासी अशोक कुमार नंदा की रानी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। यह दुकान किराये की है और ऊपर के हिस्से में दुकान मालिक रहते हैं। शनिवार रात अशोक कुमार दुकान बंद कर चले गए थे और रविवार को साप्ताहिक अवकाश था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह दुकान खुली तो वारदात का खुलासा हुआ। टूटी टाइल्स के बीच फर्श में छेद नजर आ रहा था। कुछ देर में पूरे बाजार में चोरी की खबर फैल गई। जांच पड़ताल हुई तो खुलासा हुआ कि नाले के रास्ते खुदाई कर घटना अंजाम दी गई है। दुकान के बराबर ही करीब 12 फुट का नाला है।
विज्ञापन
यह ऊपर से ढका हुआ है और सड़क से कुछ ऊंचा है। सड़क से लगती नाले की दीवार कई जगह टूटी हुई है। आशंका है कि चोर इसी रास्ते नाले में घुसे थे। चोरों ने नाले के पुश्ते को तोड़कर दुकान तक पहुंचने का रास्ता बनाया। नीचे से खुदाई कर फर्श और टाइल्स को तोड़ा गया।
लोगों का मानना चोरों ने शनिवार रात दुकान बंद होने के बाद ही खुदाई शुरू कर दी थी। हालांकि, दुकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले दुकान मालिक के परिवार ने रात में किसी तरह की आवाज आने से इंकार किया है। आसपास के लोग भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे पाए।
चोर यहां से करीब 12 हजार रुपए की नकदी, 45 हजार के जेवर और नग ले गए। खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि यह काम एक रात में हुआ या फिर दो रात लगी।
सीसीटीवी कैमरे थे बंद
रानी ज्वैलर्स के सामने काली मंदिर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन पुताई का काम चलने के कारण बंद पडे़ थे। पुलिस सबसे पहले मंदिर पहुंची, लेकिन कैमरे बंद होने की बात सुनकर झटका लगा।
कई संदिग्ध हिरासत में
पुलिस ने चोरी के मामले में कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कत्याल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की गई है।