फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery in Abhimanyu Cricket Academy Owner House Accused Five days Remand Approve

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक के घर डकैती को लेकर आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Abhimanyu Cricket Academy Owner House Accused Five days Remand Approve
- फोटो : फाइल फोटो

आरपी ईश्वरन के घर डकैती के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पांच दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत हो गई है। शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद रिमांड की तिथि तय होगी। पुलिस छह आरोपियों को रिमांड पर लेकर डीवीआर, असलाह और लूट की संपत्ति बरामद करने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों वीरेन्द्र ठाकुर, अदनान, पीरू, फुरकान, फिरोज और हैदर को गिरफ्तार कर चुकी है। विवेचक अशोक राठौड़ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन


विवेचक का कहना था कि आरोपियों से काफी माल की बरामदगी होनी है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि कोर्ट ने आरोपियों की पांच दिन की रिमांड स्वीकृत की है। कोर्ट शुक्रवार को आरोपियों की पेशी के दौरान तय करेगा कि रिमांड कब से कब तक रहेगी। उन्होंने बताया कि देवबंद और मुजफ्फरनगर के बीच फेंका गया डीवीआर, लूट के दौरान प्रयुक्त हथियार और संपत्ति बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारूल उलूम से ली थी दीनी तालिम
डकैती में पकड़े गए चांदपुर के हैदर ने देवबंद के दारूल उलूम से अरबी साहित्य का कोर्स किया था। हैदर का कहना था कि सऊदी अरब से उसे हर महीने कई लाख के पैकेज पर तालिम देने का ऑफर था। किन्हीं कारणों से वह नहीं जा पाया। गलत संगत के चलते वह अपराध की डगर पर पहुंच गया।  

कांग्रेस नेता और एसडीएम ने कराई मुलाकात
आरोपी हैदर ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के सदर बाजार में दो भाइयों के साथ रहता है। कई साल पहले दिल्ली के एसडीएम और कांग्रेस नेता के माध्यम से वीरेन्द्र ठाकुर के संपर्क में आया था। इसके बाद वीरेन्द्र से उसकी करीबी बढ़ती चली गई। बाद में वीरेन्द्र ठाकुर ने उसे दत्तक पुत्र बनाकर अपने घर रख लिया था, तब से वह उससे जुड़ा हुआ था। 

रकम का किया निवेश
पुलिस हिरासत में हैदर ने बताया कि आरटीओ आफिस के कर्मचारी के यहां हुई एक करोड़ 38 लाख की डकैती में छह साथियों के हिस्से में 23-23 लाख रुपये आए थे। अपने हिस्से के 23 लाख उसने अपने कथित पिता वीरेन्द्र को दे दिए थे। इसके बाद वीरेन्द्र ने दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा था। वीरेन्द्र के पास चार फ्लैट बताए गए हैं। किसी ने लूट की रकम से कर्जा उतारा तो किसी ने जमीन में निवेश किया था। हैदर ने आरटीओ कर्मचारी के घर डकैती में दो अन्य बदमाशों के नाम और बताए हैं। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि इन बदमाशाें के नाम भी विवेचना में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।    


सर्राफ की तलाश में लगी पुलिस
देहरादून। ईश्वरन लूटपाट प्रकरण में डकैती का माल खरीदने वाले सर्राफ की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। डकैतों ने उसे सोने के जेवर 33 लाख 80 हजार रुपये में बेचे थे। यह रकम बदमाशों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस मान रही है कि जेवरों की कीमत इससे कहीं ज्यादा होगी। पुलिस जल्द ही वारंट लेकर सर्राफ को गिरफ्तारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed