फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbed- chain-looted

देहरादून: चेन लूटकर खरीदी बाइक से फिर की लूट

Tue, 21 Feb 2023 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Robbed- chain-looted
राह चलती महिलाओं से चेन लूट के आरोप में पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहली घटना में लूटी गई चेन बेचकर एक बाइक खरीदी। इस बाइक पर सवार होकर फिर एक महिला की चेन लूट ली। पुलिस ने आरोपी के पास से दो महिलाओं से लूटी गई चेन के सात टुकड़े और दो पेंडेंट बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी सिटी सरिता डोबाल ने प्रेसवार्ता कर चेन लूट की घटना का खुलासे किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुंदरी देवी निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ने तहरीर दी थी। वह नौ फरवरी को परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं। रास्ते में एक बाइक सवार बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की तो सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध का चेहरा दिखाई दिया। जांच करने पर पाया गया कि इसने पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों में चेन लूट की घटनाएं की हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी नजर हसन निवासी रायपुर नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नजर ने बताया कि उसने नौ फरवरी को शाम साढ़े छह बजे चेन लूटी थी। इसके बाद इस चेन को रिंग रोड पर एक व्यक्ति को 18 हजार रुपये में बेच दिया। इस पैसे उसने एक स्प्लेंडर बाइक खरीदी। इस बाइक से उसने फिर 16 फरवरी को शाम पांच बजे दीपनगर में एक महिला के गले से चेन (पेंडेंट समेत) लूट ली। नजर इसके बाद भगत सिंह कॉलोनी आ गया। यहां वह इस चेन को बेचने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर एक चेन के तीन और दूसरी के चार टुकड़े बरामद हुए हैं। जबकि, इन घटनाओं से संबंधित दो पेेंडेंट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोटद्वार में भी लूटी थी चेन
आरोपी शातिर चेन लुटेरा है। वह प्रदेश के कई हिस्सों में चेन लूट कर चुका है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में ही इसकी पहचान हो चुकी थी। नजर ने कोटद्वार में भी एक महिला के गले से चेन लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed