{"_id":"5f9731168ebc3e9be74e4555","slug":"roadways-union-adamant-on-movement-dehradun-news-drn360255874","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन पर अडिग रोडवेज यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन पर अडिग रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। वेतन भुगतान, पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लॉइज यूनियन ने सोमवार को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में धरना शुरू किया। यूनियन ने प्रबंधन पर कर्मियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं, निगम की सख्ती का कर्मियों के आंदोलन पर कोई असर नहीं दिखा।
यूनियन प्रांतीय महामंत्री रविनंदन कुमार ने कहा कि रोडवेज कर्मियों को चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वर्षों पहले सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों को अभी तक ग्रेच्युटी व अन्य भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि संविदाकर्मियों को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए बिना कार्य पर लिया जाए। कहा कि प्रबंधन को कई बार कर्मियों की मांगों से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई विचार नहीं हुआ। कहा कि प्रबंधन आवाज उठाने पर भी कर्मियों को कार्रवाई की धमकी दे रहा है। अब 27 अक्तूबर को क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
धरने में यूनियन प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भगत, महामंत्री रविनंदन कुमार, इंटक महामंत्री एपी अमोली, इंद्रपाल, जगदीश बहुगुणा, सुनील शर्मा, सुमित सक्सेना, राजेंद्र, अनिल रावत व अन्य शामिल रहे।