फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways Employees Joint Council will do protest

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ईएसआई निदेशक से की मुलाकात, कहा- समस्याएं हल न हुई तो देंगे धरना

Thu, 02 Jul 2020 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Joint Council will do protest
ESIC - फोटो : ESIC

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की ईएसआई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ईएसआई निदेशक से मुलाकात की। इस दौरान परिषद् पदाधिकारियों ने चेतावनी दी यदि समस्याओं का निपटारा जल्द नहीं किया गया तो वह इसके लिए श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के आवास का घिराव करेंगे।

विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ईएसआई निदेशक प्रशांत आर्य से मिला और समस्याओं से अवगत कराया। परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय डोभाल, शाखा मंत्री अनिल धीमान ने बताया कि पहले रोडवेज कर्मचारियों को ईएसआई के तहत इलाज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में होता था। उसके बाद ईएसआई अस्पताल कारगी चौक खोला गया। बाद में इसे अजबपुर खुर्द और अब बंजारावाला क्षेत्र में अस्पताल खोला गया है।
विज्ञापन


अस्पताल दूर होने से कर्मचारियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की ओर से सही व्यवहार न करने की भी शिकायत की। आरोप लगाया कि कर्मचारियों को दवाओं के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर कटाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो पदाधिकारी और कर्मचारी, श्रम मंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। निदेशक प्रशांत आर्य ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय डोभाल, अनिल धीमान, भूपेंद्र सिंह बुटोला अजय शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed