फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways bus strike update

हाईकोर्ट ने धमकाया तो ठंडा पड़ा परिवहन निगम

Mon, 17 Nov 2014 07:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Nov 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
roadways bus strike update

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोमवार रात 12 बजे से रोडवेज बसों का चक्काजाम करने जा रहे परिवहन निगम कर्मचारियों के तेवर ठंडे पड़ गए।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एस्मा लगाने का आदेश दिया तो कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान वापस ले लिया। बाद में प्रबंधन से हुई बातचीत में भी कर्मचारियों की चालक-परिचालकों को ठेके पर न रखने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को परिवहन निगम मुख्यालय में हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। हालांकि, वार्ता से पहले ही हाईकोर्ट के एस्मा लगाने के आदेश की जानकारी मिलने से कर्मचारी दबाव में नजर आए। वहीं, अधिकारी आदेश के बाद बेफिक्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि रोडवेज में ठेका प्रथा खत्म नहीं होगी। कहा गया कि जो कर्मचारी पहले से ठेके में है, उन्हें धीरे-धीरे संविदा कर्मचारी के तौर पर समायोजित किया जाएगा। कुछ अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई। करीब डेढ़ घंटे चली वार्ता के बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल की घोषणा वापस ले ली।

महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया, बसों का संचालन अब सुचारु होता रहेगा। इसके बाद भी अगर कोई हड़ताल पर जाता है तो एस्मा के तहत कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed