फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus service will start on many new routes

Dehradun News: कई नए रूटों पर शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Sun, 01 Dec 2024 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service will start on many new routes
Iअब देहरादून से बाया झबरेड़ा मेरठ जाएंगी ग्रामीण डिपो की बसें
विज्ञापन

I

Iसंचालन से बाहर की गई बसों को नए रूट पर लगाने की तैयारी में परिवहन निगम
I
Iदेहरादून से अब कई नए रूटों पर रोडवजे बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने कई नए रूट चिह्नित किए हैं। इन सभी रूटों पर दिल्ली के संचालन से बाहर की गई बसें लगाई जाएंगी। इसमें कई ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है, जहां पर सार्वजनिक परिवहन सेवा मौजूद नहीं है।I
Iदिल्ली सरकार की ओर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान की पॉलिसी लागू होने के बाद देहरादून के ग्रामीण डिपो की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की करीब 29 बसें संचालन से बाहर हो गई हैं। इनमें अनुबंधित और निगम की बसें शामिल हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम अब इन बसों को नए दूरस्थ क्षेत्रों के रूटों पर चलाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से कई रूट चिह्नित भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iअधिकारियों के मुताबिक अक्सर अंदरूनी क्षेत्रों में स्थित रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने को लेेकर कई बार स्थानीय लोगों की ओर से मांग की जाती है। इसके मद्देनजर निगम द्वारा देहरादून से मेरठ जाने वाली बसों को अब वाया झबरेड़ा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसाथ ही निगम की ओर से आगरा, नोएडा, बदायूं, पानीपत और शिमला समेत कई रूटों को चिह्नित किया गया है। इन बसों का संचालन वाया इन सभी रूटों पर पड़ने वाले दूरस्थ क्षेत्रों से किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
I
I
I
Iसीएम पोर्टल पर आती हैं शिकायतें
I
Iग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि सीएम पोर्टल पर अक्सर लोग इस तरह की शिकायतें करते हैं कि उनके क्षेत्रों में भी रोडवेज बस सेवा शुरू हो। इस तरह की अधिकतर शिकायतें आंतरिक क्षेत्रों से आती हैं। अब निगम इन नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।I

I
I
Iनिगम के अधिकारी इन नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए आय की समीक्षा कर रहे हैं। इन सभी रूटों से स्थानीय क्षेत्र भी जुड़ें इस दिशा में काम किया जा रहा है। -पवन मेहरा, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed