रोडवेज बस के नीचे आया बुजुर्ग, लोगों ने चालक परिचालक को जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से बड़कोट जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की रोडवेज बस ने सारीगाड के समीप एक बुजुर्ग को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि बस के चालक-परिचालक ने बुजुर्ग को बीस किमी दूर नौगांव सीएचसी पहुंचाने की कोशिश की किन्तु तब तक बुजुर्ग ने दमतोड़ दिया था। इस बीच स्थानीय लोग ने नौगांव सीएचसी परिसर में चालक और परिचालक की जमकर धुनाई कर दी।
देहरादून से बड़कोट आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पिफियारा गांव निवासी 75 वर्षीय सब्बल सिंह पुत्र नागचन्द ने सारीगाड़ के समीप बस में चढ़ने के लिए हाथ दिया। जैसे ही बुजुर्ग ने गाड़ी में चढने के लिए बस की सीढी पर पांव रखा तब तक चालक ने तेजी से वाहन को आगे बढा दिया।
जिससे वह लड़खड़ाते हुए नीचे गिर गया और वाहन के पिछले पहिए की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वाहन चालक ने कुछ दूरी पर बस को रोका तथा खून से लथपथ बुजुर्ग को बस में रखते हुए तेजी से नौगांव की ओर बढा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग के दोनो बेटे भारतीय सेना में तैनात
घटना की सूचना लगते ही भारी संख्या मे स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों से बस चालक का पीछा किया और सीएचसी नौगांव परिसर मे पहुंचते ही चालक परिचालक की जम कर धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चालक परिचालक को ग्रामीणों गिरफ्त से खींच कर बीच बचाव किया।
लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने चालक परिचालक को कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन पहले यही वाहन चालक बर्नीगाड़ में तेज गति से एक दुपहिया वाहन चालक को टक्कर मार कर भाग गया था। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत करवाया।
बुजुर्ग के दोनो बेटे भारतीय सेना में तैनात हैं जिन्हें सूचना दे कर घर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि बस को सीज किया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही चालक परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। फिलहाल गढीकैंट देहरादून निवासी चालक मनीष पुण्डीर पुत्र विजय सिंह उम्र 40 वर्ष तथा परिचालक सिनौला मालसी निवासी सुमित शर्मा पुत्र सुन्दर लाल शर्मा 30 वर्ष को हिरासत में लिया गया है।