{"_id":"5b589b464f1c1b58488b6da6","slug":"roadways-bus-caught-fire-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत: रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : amar ujala file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो की एक बस में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यात्रियों और बस स्टाफ की सूझबूझ से तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके चलते बस में सवार सभी 44 यात्री बाल-बाल बच गए। मगर आग की चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम रोडवेज की पिथौरागढ़ से लखनऊ जा रही बस (संख्या यूके 07/पीए 2850) के इंजन में यहां से करीब पांच किलोमीटर दूर कोतवाली पुल के पास एकाएक आग लग गई। मुसाफिरों ने डर के मारे शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने बस को रोककर आग बुझाने का प्रयास किया। इस कोशिश में परिचालक राजेश यादव मामूली रूप से झुलस भी गया।
विज्ञापन
अलबत्ता स्टाफ और यात्रियों ने आग पर काबू पा लिया। यात्रियों को किराया वापस कर दिया गया। यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। आग लगने से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन