फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus Accident in Vikasnagar bus falls into gorge passengers killed injured SDRF rescue operation

Uttarakhand: विकासनगर में बड़ा हादसा, यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 33 घायल

Tue, 03 Feb 2026 02:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:12 PM IST
सार

विकासनगर में रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घायल लोगों को उपचार के लिए उप यूपी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नेरवा के एसडीएम और सीओ भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Roadways bus Accident in Vikasnagar bus falls into gorge passengers killed injured SDRF rescue operation
विकासनगर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई। बस में 36 लोग सवार थे। दुर्घटना में हिमाचल के शिमला जिले के नेरवा के पिउन्त्रा दावड़ा निवासी यासमीन (38), क्यूमला निवासी धन बहादुर (50) और ग्राम बिजमल निवासी रिया (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। शिमला के पोपाट निवासी बस चालक दिनेश कुमार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तहसील प्रशासन को बस के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था और कई घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। एसडीआरएफ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान तेज किया। इस दाैरान मौके पर समय से एबुंलेंस न पहुंचने पर लोगों ने निजी और यात्री वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। 14 मरीजों को उप जिला अस्पताल, 10 मरीजों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल, तीन को पांवटा के सरकारी अस्पताल और एक को धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के ले जाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर एडीएम वित्त केके मिश्रा, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर और तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। एडीएम वित्त केके मिश्रा और तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। चार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती मरीज

1. बलवीर सिंह निवासी ग्राम बायता, चकराता, देहरादून
2. श्याम सिंह निवासी कोटुवा, चकराता, देहरादून
3. कयुम निवासी चिलकाना बस अड्डा सहारनपुर, यूपी
4. निधि राणा निवासी फावता, नैरवा हिमाचल प्रदेश
5. गजल राणा निवासी फावता, नैरवा हिमाचल प्रदेश
6. ईश्वर दत्त उर्फ ईशु शर्मा निवासी मसरान, नैरवा हिमाचल प्रदेश
7. पांशुल (डेढ़ वर्ष) निवासी मसरान, नैरवा हिमाचल प्रदेश
8. अंजली निवासी मसरान, नैरवा हिमाचल प्रदेश
9. जावेद मोहम्मद निवासी मसली, चड़गांव हिमाचल प्रदेश
10. रजत निवासी ग्राम सेलानिया, नैरवा, हिमाचल प्रदेश(रेफर हायर सेंटर)
11. कृष्णा कुमार निवासी ग्राम सबूली, गोपालगंज बिहार
12. विनोद कुमार निवासी ग्राम सबूली, गोपालगंज बिहार
13. नेक मोहम्मद निवासी ग्राम क्यार्ला, नैरवा हिमाचल प्रदेश (रेफर हायर सेंटर)
14. प्रदीप निवासी ग्राम साहेबगंज, मुजफ्फरपुर बिहार (रेफर हायर सेंटर)

 

हरबर्टपुर लेहमन अस्पताल में भर्ती मरीज
1. घमंडु पंडित निवासी ग्राम झजवा बाजार, जिला गोपालगंज बिहार
2. विनोद कुमार निवासी गोपालगंज बिहार
3. वीरेश कुमार निवासी गोपालगंज बिहार
4. नरगिस निवासी ग्राम पेवोला, शिमला हिमाचल प्रदेश
5. शहजाद निवासी किमा चंद्रावली, शिमला हिमाचल प्रदेश
6. हुसैन अली निवासी ग्राम वीडी नैरवा, हिमाचल प्रदेश
7. सुशांत निवासी कुमारहला कांडला, शिमला
8. मोमिना निवासी सडोरा, जिला यमुनानगर हरियाणा
9. विजय कुमार निवासी ग्राम गाजीपुरा, सहारनपुर यूपी
10. वीर सिंह निवासी त्यूणी, जिला देहरादून

ग्राफिक एरा में भर्ती मरीज
1. दिनेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम मजोटली, हिमाचल प्रदेश (बस चालक)

पांवटा अस्पताल में भर्ती मरीज
1. प्रगति निवासी गुम्मा, शिमला हिमाचल प्रदेश
2. निशा निवासी गुम्मा, हिमाचल प्रदेश
3. सुमित निवासी शीरन, शिमला हिमाचल प्रदेश

एसडीएम चकराता से दुर्घटना की रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाएंगे।
- केके मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व


सीएम ने जताया दुख
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस हादसे की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  दिनदहाड़े निर्मम हत्या से दहल गया दून, परिजनों की शिकायत पुलिस सुन लेती त यूं खामोश न होती गुंजन

जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed