फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road widening without removing electricity poles

Dehradun News: बिना बिजली के खंभे हटाए सड़क का हो रहा चौड़ीकरण

Sun, 11 Jan 2026 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Road widening without removing electricity poles
फोटो
विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी खड़े हो रहे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के कारनामे भी अजीबोगरीब हैं। बिजली के खंभों को हटाए बिना करीब आठ करोड़ की लागत से दूधली-डोईवाला मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग ने बिजली के खंभे नहीं हटवाए और मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभे न हटाए जाने से मार्ग को कहीं पर कम तो कहीं अधिक चौड़ा किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय मोहन सिंह के मुताबिक मार्ग निर्माण में जिस बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है वह स्थानीय नदी का है। जिसमें मिट्टी मिली है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बी द्विवेदी के मुताबिक जिस स्थान पर बिजली के खंभे नहीं हटे उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन

---------
मार्ग के चौड़ीकरण के काम से पहले हमें बताया गया था कि मार्ग से बिजली के खंभे शिफ्ट कर दिए गए हैं, इस बारे में पता किया जाएगा।
-राजेश कुमार, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed