{"_id":"632dd69e803ed93fbe29e8d9","slug":"road-safety-world-series-2022-in-dehradun-south-africa-vs-australia-legends-match-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Safety World Series: मौसम बना बाधा, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच होने वाला मैच रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Safety World Series: मौसम बना बाधा, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच होने वाला मैच रद्द
Fri, 23 Sep 2022 09:25 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:25 PM IST
सार
देहरादून में सीरीज के कुल छह मैच होने हैं। जिसमें से अभी तक सिर्फ एक ही मैच इंडिया और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच खेला गया है। चार साल बाद देहरादून में हो रहे अंतरराष्ट्रीय मैचों में बारिश खलल पैदा कर रही है।
विज्ञापन
मैच रद्द
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत देहरादून में खेले जाना वाला 15वां मैच आज बारिश के चलते रद्द हो गया। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच टी-20 मुकाबला होना था, लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे से शुरू हुई बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। ऐसे में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में डबल धमाल होगा।
विज्ञापन
Road Safety World Series: अब सिर्फ इंडिया के धुरंधरों को रन बरसाते हुए देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली
विज्ञापन
देहरादून में सीरीज के कुल छह मैच होने हैं। जिसमें से अभी तक सिर्फ एक ही मैच इंडिया और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच खेला गया है। चार साल बाद देहरादून में हो रहे अंतरराष्ट्रीय मैचों में बारिश खलल पैदा कर रही है। शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए आए क्रिकेट प्रेमियों ने घंटों इंतजार किया। मैच शुरू होने का समय शाम साढ़े सात था।
विज्ञापन
Ind VS Eng Legends: देहरादून में सचिन..सचिन..से गूंजा स्टेडियम, हर चौके-छक्के पर लगे इंडिया के नारे, तस्वीरें
इसके लिए छह बजे से ही दर्शकों ने स्टेडियम में आना शुरू कर दिया था और करीब आठ बजे तक दर्शकों ने मैच शुरू होने का इंतजार किया। लेकिन बारिश न रुकने की वजह से मैच शुरू न हो सका और क्रिकेट प्रेमियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर आयोजकों की ओर से बताया कि रद्द हुआ मैच शनिवार दोपहर 3:30 बजे से खेल जाएगा।