फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road became pond due to lack of drain

नाली न होने से सड़क बनती जा रही तालाब

Fri, 13 May 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Road became pond due to lack of drain
गढ़ी कैंट कौलागढ़ वार्ड की खस्ताहाल सड़क।--संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN
नाली न होने से कौलागढ़ वार्ड की सड़क तालाब में तब्दील होती जा रही है। गढ़ी कैंट और डाकरा का सारा गंदा पानी आ रहा है। कैंट बोर्ड क्षेत्र तक तो नाली बनी है, पर नगर निगम क्षेत्र में नहीं है, जिससे कौलागढ़ से गढ़ी कैंट और राजपुर रोड जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने से पहले कौलागढ़ में सिंचाई विभाग की गूल होती थी। उस वक्त पानी बाजावाला तक जाता था। इससे यहां के क्षेत्र में सिंचाई का काम भी होता था, मगर नगर निगम में शामिल होने के बाद से यह सब बंद है। कैंट बोर्ड से लंबे समय अपने गंदे पानी का इंतजाम करने के लिए कहा जा रहा है। बोर्ड में उनकी इस बात की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जोशी ने नगर निगम पर भी कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गूल की लिपाई पुताई कर कई बार बजट को ठिकाने लगाया जा चुका है, मगर आज तक गूल बंद है। वर्ष 2019 में नाली बनाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। यहां काम भी शुरू हुआ, लेकिन चंद मीटर नाली बनाकर बोर्ड लगाया और काम खत्म कर दिया। उधर, इस गंदे पानी को सीवर लाइन में भी डाला जा रहा है। कुछ गंदा पानी तो कौलागढ़ की सीमा में नाली न होने से सड़क पर बह रहा है। बाकी गंदा पानी सीवर लाइन के रास्ते एक सीवर चैंबर से ओवरफ्लो होकर बाहर निकल रहा है। तीन विभाग मिलकर भी इस समस्या का निदान नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed