{"_id":"5af061904f1c1b60098b8aec","slug":"road-accident-in-yamunotri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 तीर्थयात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौगांव(उत्तरकाशी)
Updated Mon, 07 May 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
accident in yamunotri
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवनी मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर ले जा रहा टैंपों ट्रैवलर वाहन यमुनोत्री हाईवे पर बिल्ला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया। यहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रैफर कर दिया गया। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे यमुनोत्री हाईवे पर बिल्ला गांव के पास एक टैंपो ट्रैवलर वाहन संख्या पीबी01डी-5689 अनियंत्रित होकर करीब दस मीटर नीचे छमरोटा गांव की सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन चालक पवन कुमार ने बताया कि पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगाने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस चौकी इंचार्ज भरत सिंह रावत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुरोला रवि प्रसाद कवि ने बताया कि वाहन में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। सभी यात्री सिवनी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे में ऋतेश अग्रवाल(39) पुत्र इंद्र कुमार, पुनीता अग्रवाल(38) पत्नी ऋतेश अग्रवाल, इनके दो बेटे प्रांजल(6) व अक्षत(11), अशोक खंडेलवाल(58) पुत्र मूलचंद, अनीता(54) पत्नी अशोक खंडेलवाल, रश्मि(44) पत्नी दीपक खंडेलवाल एवं इनका पुत्र वेदांत(18), शिदांत(17) पुत्र मुकेश और शिवांगी(25) पुत्री नरेंद्र अग्रवाल तथा चालक पवन कुमार घायल हुए हैं। सीएचसी प्रभारी डा.सैयद रफी ने बताया कि घायलों में अक्षत और अनीता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रैफर किया गया है। शेष घायलों की हालत ठीक है।