{"_id":"59b55ba54f1c1bf87f8b5944","slug":"road-accident-in-uttarkashi-two-dead-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
road accident demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर देर रात टेंपो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चूलीखेत और मट्टी गांव के पास एक टेंपो ट्रेवल करीब 500 मीटर गहरी खाई में जलकुर नदी में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि टेंपो चालक घायल हो गया है। घायल टेंपो चालक को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतकों में देवेंद्र सिंह (50) पुत्र सूरत सिंह निवासी भटवाड़ी उत्तरकाशी, चंद्रबीर सिंह (52) पुत्र विक्रम सिंह निवासी धराली उत्तरकाशी शामिल हैं। जबकि टेंपो चालक आशीष मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है, जो वर्तमान में टिहरी में रहता है। मृतक चंद्रवीर, देवेंद्र सिंह का मामा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों देवेंद्र सिंह की लड़की का ओखलाखाल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन करने गए थे। बेटी को एडमिशन के बाद छोड़कर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
रविवार को जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। ढूंढने गई पुलिस को चूलीखेत व मट्टी गांव के पास सड़क से नीचे खाई में देवेंद्र, चंद्रवीर की बॉडी दिखाई दी, जबकि टेंपो जलकुर नदी में गिरा हुआ था और चालक आशीष नदी किनारे घायल पड़ा था। प्रशासन ने 108 से चालक आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल ने बताया कि शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है।