{"_id":"59303dd24f1c1bcb63bda97f","slug":"road-accident-in-nainital-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में बस हादसा: यात्रियों से भरी बस चट्टान से चकराई, एक की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में बस हादसा: यात्रियों से भरी बस चट्टान से चकराई, एक की मौत, 22 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार शाम को नैनीताल में यात्रियों से भरी एक बस ब्रेक फेल होने के कारण चट्टान से जा टकराई। इसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान हादसे में चालक समेत एक यात्री की मौत की सूचना है। जबकि अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आयी हैं। बस में सभी यात्री राजस्थान के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बस संख्या DL-PA-T 7763 नैनीताल से काशीपुर जा रही थी। इस दौरान नलनी ग्राम के पास तकरीबन 5:35 बजे बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में बस मालिक चालक रहमान बुरी तहर घायल हो गया।
विज्ञापन
जबकि एक यात्री की बस के नीचे दबकर मृत्यु हुई। ब्रेक फेल होने पर चट्टान से टकराकर बस रोकने का किया था प्रयास जिससे बस पलट गई। घायलो को कालाढूंगी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, सीओ, एएसपी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इस दौरान हादसे में 22 लोग घायल हुए। इस दौरान दो घंटे से सड़क पर जाम लगा हुआ है।