फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident in haldwani two friends killed during going in ganesh utsav

गणेश महोत्सव देखने जा रहे थे दो दोस्त, रास्ते में ऐसे आई मौत कि घर में मच गया कोहराम

Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in haldwani two friends killed during going in ganesh utsav
मृतक गोविंद और पीयूष

उत्तराखंड में हल्द्वानी के पास टांडा जंगल में एस मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूटी सवार चार युवकों को रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मुकदमा दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस ने ट्रक की खोजबीन का प्रयास भी नहीं किया।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर आदर्श नगर वार्ड 13 निवासी ट्रांसपोर्टर नंदाबल्लभ जोशी का 21 वर्षीय बेटा गोविंद जोशी उर्फ गोलू अपने पड़ोसी 19 वर्षीय पीयूष सिंह पुत्र पूरन सिंह के साथ शनिवार देर शाम घर से निकला।
विज्ञापन


दोनों ने घर वालों से कहा कि वे हल्द्वानी गणेश महोत्सव देखने जा रहे हैं। उनके साथ आदर्श नगर निवासी तन्मय और केलाखेड़ा निवासी जमील भी हल्द्वानी जाने को तैयार हो गए। हल्द्वानी से लौटते समय एक स्कूटी पर गोविंद व पीयूष जबकि दूसरी पर तन्मय और जमील थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Accident in haldwani two friends killed during going in ganesh utsav
demo pic

टांडा जंगल के एस मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गोविंद और पीयूष की स्कूटी को रौंद दिया। दोनों सड़क पर गिर गए। उसके बाद बेकाबू हुए ट्रक ने तन्मय और जमील को भी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे टैक्सी चालकों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इस पर 108 नंबर एंबुलेंस चारों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने गोविंद और पीयूष को मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार गोविंद दो भाइयों में छोटा था। पीयूष सिंह इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है। घायल तन्मय और जमील इलाज कराने के बाद घर चले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed