फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in badrinath high way.

ट्राले की टक्कर से 3 वाहन खाई में गिरे, एक मौत

Mon, 27 Jul 2015 11:58 AM IST
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, देवप्रयाग
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Mon, 27 Jul 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
road accident in badrinath high way.

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक ट्राले ने बाइक और यूटीलिटी को टक्कर मारी दी, जिसे तीन वाहन खाई में जा गिरे।

विज्ञापन



यह हादसा सोमवार को सुबह लगभग छह बजे साकनीधार के पास हुआ। सरिया सीमेंट से लदा ट्राला ऋषिकेश से जोशीमठ के लिए जा रहा था। सकनीधार में ट्राला सड़क किनारे खड़ी यूटीलिटी और बाइक को टक्कर मारते हुए खुद भी खाई में जा गिरा।

इस हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ट्राले ने देवप्रयाग से करीब 17 किलोमीटर दूर सकनीधार में एक बेकरी के पास खड़े वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझते, तब तक ट्राला एक बाइक व यूटीलिटी समेत खाई में लुढ़क गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक मदद पहुंचती ट्राला चालक शंभू सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर भिजवा दिया गया है। बताया गया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां पर हल्का मोड़ है। चालक को नींद आने या तेज गति से वाहन चलाने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed