फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident at Dehradun ISBT roadways bus Hits An elderly man crossing road died

Dehradun: आईएसबीटी पर दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Thu, 30 Oct 2025 06:33 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:33 PM IST
सार

बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान(76) ने मौके पर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Road Accident at Dehradun ISBT  roadways bus Hits An elderly man crossing road died
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आईएसबीटी चौकी के सामने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान(76) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वह कालसी के ग्राम सवाई के रहने वाले थे। पुलिस कर्मियों ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर सवाल

इस हादसे ने आईएसबीटी तिराहे पर रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जगह देहरादून के सबसे व्यस्त तिराहों में एक है। इस मार्ग पर अंतरराज्यीय बसों और स्थानीय यातायात का भारी दबाव रहता है। खासकर सुबह-शाम के समय। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तिराहे पर यात्री वाहन के जमघट और बसों के सवारियां चढ़ाने-उतारने के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं आम हैं, कई वाहन बेहद तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से सड़क पार करते राहगीर वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed