फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Riya Chauhan will show power in national volleyball

राष्ट्रीय वॉलीबाल में दमखम दिखाएगी महर्षि अरविंद घोष की रिया

Sat, 04 Jan 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Riya Chauhan will show power in national volleyball
राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित महर्षि अरविंद घोष की रिया रावत। - फोटो : VIKAS NAGAR
महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा रिया चौहान का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रिया के इस चयन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। रिया छह जनवरी को वैल्लूर आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनसार बावर के कोटा क्वानू गांव की रहने वाली रिया के पिता भाव सिंह चौहान यूजेवीएनएल में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती छिबरो पॉवर हाउस में है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने से पूर्व रिया ने राज्य स्तर पर आयोजित हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिया ने गोपेश्वर चमोली में तीन से छह दिसंबर के बीच संपन्न हुई राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि रिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने रिया के चयन पर क्रीड़ा प्रभारी कुंवर सिंह राय को भी बधाई दी। उन्हीं के नेतृत्व में रिया ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। मालूम हो कि इससे पूर्व भी स्कूल के कई छात्र राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। शुक्रवार कोरिया को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जेपी उनियाल, विंतोष गैरोला, शूरवीर तोमर, नागचंद, कमल शर्मा, प्रियंका तोमर, दीपिका चौहान, कृष्णा जोशी, भरत सिंह, कुशलानंद पुरोहित, मनोहर राय, चेतन रमोला, गोपाल तोमर, भाव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed