उत्तराखंड पहुंची UP की ये मंत्री, जानिए परिसंपत्तियों को लेकर क्या दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म दिन के अवसर उप्र सरकार मे काबीना मंत्री रीता बहुगुणा, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, साकेत बहुगुणा, शेखर बहुगुणा श्रीनगर गोलापार्क स्थित हेमवती नदंन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने पहुंचे।
माल्यापर्ण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड व उप्र की परिसंपत्तियों के बंटवारे कके प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वार्ता भी की है।
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि दोनों ही राज्यों में विकास की बहार होगी। श्रीनगर से सभी लोग सड़क मार्ग होते हुए बुघाणी गए। माल्यापर्ण कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, अनूप बहुगुणा, विजयलक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद थे।
पैतक घर में दो पीढिय़ां एक साथ मौजूद
मंगलवार को हिमालय पुत्र एचएन बहुगुणा के पैतक घर में उनकी दो पीढिय़ां एक साथ मौजूद थीं। बहुगुणा की पुत्री व यूपी की समाज व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अपने मायके पहुंचकर प्रफ्फुलित दिखीं। उनका कहना था कि यदि गांव वाले बुलाएंग तो वह आती रहेंगी।
सालों बाद बुघाणी में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा के घर पर उनके बेटे-बेटियां व पौत्र एकत्रित हुए। मौका था बहुगुणा की 98 वीं जयंती का। बहुगुणा के बड़े बेटे उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, उनकी बहन रीता, भाई शेखर और बेटे साकेत व सौरभ सभी घर के आंगन में पहुंचकर खुश दिखाई दिए। बहुगुणा का घर अब संग्रहालय का रुप ले चुका है।
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों के बंटवारे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों राज्यों में विकास की बहार आएगी। उक्त बातें उप्र सरकार में काबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।